मस्तूरी

VIDEO: धान कटाई करवा रहा किसान आया हार्वेस्टर की चपेट में…. मौके पर हुई मौत, मस्तूरी थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत मस्तूरी में एक किसान हार्वेस्टर से अपने खेत के धान की कटाई करवाते वक्त हार्वेस्टर की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही सूचना के बाद मौके पर मस्तूरी पुलिस पहुंच आगे की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मस्तूरी निवासी वीरेंद्र यादव पिता संतराम यादव उम्र 45 वर्ष दोपहर 2 बजे के आसपास नहर पार किनारे अपने खेत में धान की कटाई के लिए गए थे जो अपने पिता और अन्य परिजनों के साथ हार्वेस्टर क्र. PB 57 A 2810 से धान कटाई करवा रहे थे।

तभी धान कटाई करते हुए मोड़ने के लिए ड्राइवर  हार्वेस्टर को पीछे कर रहा था जहाँ हार्वेस्टर के पिछले हिस्से से वह टकरा गए जिससे सर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। वही धान के कटे हुए पराली से मृतक पूरी तरह ढक गया था जिसको मृतक के पिता ने जानकारी होने पर पराली से ढूंढ कर निकाला और तत्काल उठाकर मस्तूरी स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहाँ  परीक्षण उपरांत डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने मस्तूरी पुलिस को इसकी सूचना दी मस्तूरी पुलिस ने घटनाकारित हार्वेस्टर को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम में भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब के नशे में हैवान बना पति! पत्नी पर तारपीन तेल डालकर लगाई आग, 36 घंटे में रायपुर से गिरफ्तार VIDEO:- मल्हार के कनकन कुएं में समाया ईश्वर यादव, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास... कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ...