मल्हार

VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों से गूंज उठी धर्मनगरी

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – धर्मनगरी मल्हार में परंपरानुसार नवरात्र पर्व के समापन के बाद बुधवार को मां डिडनेश्वरी देवी मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से सराबोर इस शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाओं एवं युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर सहभागिता निभाई। शोभायात्रा के दिव्य एवं मनोहारी दृश्य को देखने के लिए आसपास के गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ मेला चौक से लेकर मंदिर तक उमड़ पड़ी। मान्यता है की माता जी स्वयं शोभायात्रा में अदृश्य रूप से शामिल होकर नगरवासियो की कुशलक्षेम जानने आतीं है और लोगों को आशीर्वाद प्रदान करती है। शोभायात्रा का शुभारंभ मां डिडनेश्वरी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हुआ। इसके पश्चात कलशयात्रा ठाकुरदेव चौक, बाजार चौक और स्कूल चौक होते हुए मेला चौक पहुंची। मार्ग में देवांगन मोहल्ले की महिलाओं ने अपने घरों के सामने चौक सजाकर एवं आरती की थालियां तैयार कर शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत किया और विधिवत पूजा-अर्चना कर माता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

मेला चौक पहुंचने पर शोभायात्रा का आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। मांदर की थाप पर झूमते-नाचते श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाए, जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। उत्साह और आस्था के बीच कलश शोभायात्रा भगवान पातालेश्वर के दरबार में प्रवेश कराई गई, जहां विधि-विधान से पूजा-पाठ संपन्न हुआ। जिसके बाद पौराणिक महत्व के खैया तालाब में जंवारा का विसर्जन किया गया। धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए शोभायात्रा पुनः मां डिडनेश्वरी देवी मंदिर के लिए रवाना हुई। मंदिर पहुंचने पर धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्णाहुति के साथ श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी को प्रसाद वितरित किया गया। भक्ति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता का संदेश देती इस भव्य कलश शोभायात्रा के संपन्न होने के बाद मंदिर ट्रस्ट ने नवरात्र पर्व के समापन की घोषणा की। पूरे आयोजन के दौरान नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।

कड़ी सुरक्षा के बीच निकली शोभायात्रा

क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय कलश शोभायात्रा की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी कोई कमी नही की, पुरे 9 दिनों तक नवरात्र पर्व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के बाद इस भव्य व दिव्य शोभायात्रा में चौकी प्रभारी अवधेश सिंह अपने जवानो के साथ पुरे यात्रा के दौरान पैनी नजर बनाए रखे जिसके चलते कोई भी विवाद या दूसरी घटनाए सामने नई आई, इस तरह शाम तक यह बड़ा आयोजन भी सम्पन्न हो गया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब... बिलासपुर के दुर्गा पंडाल में चेन स्नैचिंग! आरती के बीच महिला के गले से डेढ़ तोले का सोने की चेन पार, सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली