छत्तीसगढ़बिलासपुर

मेयर के जनदर्शन में पहुचे फरियादी,15 आवेदन का जनदर्शन में किया गया निराकरण

सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मेयर किशोर राय ने लगाया जनदर्शन इस दौरान विकलांग सहायता, आवास, राशन कार्ड व सफाई से संबंधित 15 आवेदन प्राप्त हुए

बिलासपुर आलोक अग्रवाल

बुधवार को मेयर श्री किशोर राय ने जनदर्शन लगाकर लोगों की समस्याएं सूनी। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं पर समय सीमा पर कार्रवाई करने के निर्देश निगम के सभी अधिकारियों को दिए।
सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मेयर किशोर राय ने जनदर्शन लगाया। इस दौरान विकलांग सहायता, आवास, राशन कार्ड व सफाई से संबंधित 15 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों को संबंधित विभाग को प्रेषित कर इस पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस मौके पर मेयर किशोर राय ने कहा कि जनदर्शन प्रति सप्ताह बुधवार को लगाया जा रहा है। इस दौरान लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जा रहा है।वही शहर के हर एक नागरिकों को निगम द्वारा जारी मूलभूत सुविधाएं जैसे आवास, जल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व नाली सहज रूप में मिले इस ओर ध्यान दिया जा रहा है। निगम में हर रोज लोग अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं। उनकी समस्याओं को यथासंभव समय सीमा के भीतर निराकरण करने की पूरी कोशिश की जा रही है। मेयर ने कहा कि शहर में पूर्व में स्वीकृत कार्यों की भी समीक्षा लगातार की जा रही है। किसी कारण से जो कार्य अधूरे हैं या अप्रारंभ है। ऐसे कार्यों को जल्द पूर्ण अथवा शुरू करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। महापौर के जनदर्शन का यह तीसरा बुधवार था। लेकिन आवेदन की कम संख्या यह बता रही है कि शहरवासी को महापौर के अस्वासन पर उम्मीद नही है।

error: Content is protected !!
Letest
परीक्षा देकर लौट रहे एलएलबी छात्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला...दिनदहाड़े हुई घटना से मची सनसनी, ज्वाली ... पचपेड़ी:- टेलीग्राम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर किसान से 21.32 लाख की ऑनलाइन ठगी...एफआईआर दर्ज मोदी सरकार के 12 साल पूरे, डिप्टी सीएम अरुण साव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्वास, विकास और जनकल्या... एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह...