पचपेड़ी

पचपेड़ी: कुकुर्दीकेरा में युवक की पेड़ पर लटकी मिली लाश… पुलिस जांच में जुटी

उदय सिंह

बिलासपुर– पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकेरा में शनिवार सुबह एक 19 वर्षीय युवक की लाश पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान टिकेश्वर गोड़ पिता दशरस राम गोड़ उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार टिकेश्वर 19 मई 2026 को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार और ग्रामीण उसकी लगातार तलाश कर रहे थे।

शनिवार सुबह गांव के खदरहा खार स्थित एक पेड़ पर उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि टिकेश्वर शराब पीने का आदी था और उसकी मां उसे अक्सर शराब सेवन करने से मना करती थी। आशंका जताई जा रही है कि किसी मानसिक तनाव के चलते युवक ने यह कदम उठाया हो। हालांकि पुलिस फिलहाल हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। जिसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...