बिलासपुर

जर्जर सड़क को लेकर पाली में कांग्रेसियों ने किया चक्काजाम, बद से बदतर हो चुकी है सड़क….कोई भी जिम्मेदार लेने नही तैयार

रमेश राजपूत

बिलासपुर- कोरबा बिलासपुर रोड पर बीच में स्थित पाली के लोग गड्ढों में तब्दील हो गई मुख्य सड़क को लेकर काफी परेशान हैं। पाली से रतनपुर- पाली से कटघोरा और रतनपुर से सेन्दरी तक बिलासपुर-कोरबा रोड की हालत खेतों के गड्ढों से भी गई गुजरी हो चुकी है। कहा जा रहा है कि इस सड़क का कायाकल्प कर इसे नया और चौडा बनाने की कार्रवाई की जा रही है । लेकिन सड़क निर्माण का काम इतनी धीमी गति से चल रहा है, जिससे यह कब तक पूरा होगा,? इस बाबत कुछ नहीं कहा जा सकता। बिलासपुर से रतनपुर और पाली होते हुए कटघोरा तक जाने वाली यह सड़क पूरी तरह अपना अस्तित्व खो चुकी है। इस रोड पर जगह जगह बड़े-बड़े गड्ढे ,वाहनों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं।

वही इस सड़क से आना जाना अपनी जान को जोखिम में डालने जैसा हो चुका है। ऐसी बात नहीं है कि जिम्मेदार अधिकारियों को पाली के दोनों ओर कबाड़ हो चुकी सड़क की बदहाली का पता ना हो। वे सड़क के हाल और उससे लोगों को हो रही परेशानी, दोनों से ही अच्छी तरह वाकिफ है। इसके बावजूद यहां सड़क निर्माण का काम “9 दिन चले अढ़ाई कोस” से भी धीमी गति से हो रहा है। कोई अधिकारी यह बताने की स्थिति में नहीं है कि इस सड़क को कब तक दुरुस्त और टिप टॉप बना दिया जाएगा। सड़क की दुर्दशा और लोगों की परेशानियों से आक्रोशित होकर पाली क्षेत्र के कांग्रेसियों ने बुधवार की सुबह से वहां मुख्य सड़क पर चक्का जाम कर रखा है जिससे दोनों ओर मोटर गाड़ियों की लंबी लंबी कतारें लग गई हैं। हालांकि अधिकारियों का दल चक्का जाम कर रहे लोगों को समझा कर आंदोलन खत्म करने की कोशिशों में जुटा हुआ है। लेकिन उनकी समस्या यह है कि ,वे सड़क निर्माण को लेकर आंदोलनकारियों को कोई ठोस आश्वासन अथवा गारंटी देने में असमर्थ हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला