मस्तूरी

अज्ञात चोरों ने किराना दुकान को बनाया निशाना, खिड़की के रास्ते घुसकर किया हजारों के माल पर हाथ साफ

उदय सिंह

मस्तूरी- शहरीय क्षेत्रों के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी चोर अपनी दहशतगर्दी पैदा करने आतुर है। जिसपर अंकुश लगाने स्थानीय पुलिस नाकामयाब होती नजर आ रही है। ताजा मामला ग्राम गतौरा का बताया जा रहा है, जिसमे अज्ञात चोरों ने किराना दुकान को अपना निशाना बनाया है। जहां अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर दुकान से नगदी सहित 21000 रुप्ए कीमती सामान पर अपना हाथ साफ किया है। जानकारी के अनुसार ग्राम गतौरा में बाजार पारा में स्थित किराना दुकान संचालक गुलाब चंद्र राठौर रोजाना की तरह ही मंगलवार 8 बजे दुकान बंद करके दुकान से लगे हुए अपने मकान में चला गया था और खाना खाकर परिवार के साथ घर में सो गया।

बुधवार की सुबह करीब 06.00 बजें गुलाब चंद्र राठौर को उनके पड़ोसी रामकली चंद्राकर ने सूचना दी कि उनकेे दुकान का दरवाजा खुला हुआ हैं, जब मौके पर दुकान संचालक पहुंचा तो दुकान में रखे सामान को बिखरा देख उसके होश उड़ गए जब उसने दुकान के पीछे जाकर जांच की तो पता चला की खिड़की में लगे रॉड को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाल कर दुकान अंदर प्रवेश कर दुकान के गल्ला में रखे नगदी 10,000 रूपये जिसमें सिक्का, एक बोरी राजश्री, सिगरेट सामान लेकर अज्ञात चोर रफूचक्कर हो गए।

मामले की शिकायत प्रार्थी दुकान संचालक ने मस्तूरी थाने मे की है मस्तूरी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ 380,457-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
अवैध कबाड़ दुकानों और अशांति फैलाने वालों पर हिर्री पुलिस का शिकंजा....5 गिरफ्तार VIDEO:- बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 और गिरफ्तार, अब तक 20 आरोपी सलाख... शराब दुकान के बाहर विवाद ने लिया हिंसक रूप, बीयर की बोतल से युवक का सिर फोड़ा और मोबाइल छीनकर फरार ह... उत्तरी बाईपास के एलाइनमेंट क्षेत्र में सेंदरी, रमतला, बिरकोना, नगोई, बिजोर, मोपका, दोमुहानी और ढेंका... रक्षा बंधन से लौट रही महिला को ट्रेन में लगी झपकी, शातिर ने उड़ाया पर्स, बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर पु... एकजुट हुए बिलासपुर के रियल एस्टेट कंसल्टेंट...नई यूनियन का हुआ आगाज, हादसे का राज खुला: ट्रक विवाद में दोस्त की हत्या...लाश को कार के नीचे रख रचा एक्सीडेंट का नाटक जमीन के लालच में रिश्तों का कत्ल: कुदारी से भाई-भाभी को उतारा मौत के घाट,सबूत मिटाकर पुलिस को भी किय... हत्या के मामले में दोषसिद्ध पंचायत सचिव बर्खास्त.... जिला पंचायत ने जारी किया आदेश मामूली विवाद में गाली-गलौज के बाद चाकू से हमला, तोरवा पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा