मुंगेली

जमीन के लालच में रिश्तों का कत्ल: कुदारी से भाई-भाभी को उतारा मौत के घाट,सबूत मिटाकर पुलिस को भी किया गुमराह

उदय सिंह

मुंगेली – लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम नवलपुर में हुए दंपति के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या की इस वारदात के पीछे कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि मृतक का सगा भाई ही निकला। पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद और रंजिश में आरोपी नंदु कश्यप ने अपने भाई नंदकुमार कश्यप और उसकी पत्नी गौरीबाई की लोहे की कुदरी से वार कर हत्या कर दी। लोरमी पुलिस और साइबर सेल की विशेष टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, नवलपुर निवासी नंदकुमार कश्यप और उसकी पत्नी गौरीबाई अपने घर में रहते थे। 18 अगस्त की रात करीब 8.30 बजे उनके बेटे मोहन की मां से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद मोबाइल रिचार्ज खत्म होने से संपर्क नहीं हो सका। 23 अगस्त को रिचार्ज कराने के बाद लगातार फोन करने के बावजूद माता-पिता से बात नहीं हुई। संदेह बढ़ने पर 24 अगस्त को मोहन ने अपने चाचा नंदु कश्यप को घर जाकर देखने के लिए कहा। नंदु ने घर में ताला लगे होने की जानकारी दी। इसके बाद मोहन और उसका भाई बिलासपुर से नवलपुर पहुंचे। घर के बाहर ताला लगा था और भीतर से दुर्गंध आ रही थी। ताला तोड़कर अंदर जाने पर नंदकुमार और गौरीबाई अलग-अलग बिस्तरों पर मृत मिले। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। बिलासपुर सिम्स में हुए पोस्टमार्टम की शार्ट रिपोर्ट में दोनों की मौत हत्या से होने की पुष्टि हुई। इसके बाद लोरमी थाने में धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।
जांच में पुलिस को जमीन विवाद का अहम सुराग मिला। पूछताछ में सामने आया कि पिता की करीब आठ एकड़ पैतृक जमीन में दोनों भाइयों को तीन-तीन एकड़ हिस्सा मिला था, जबकि एक एकड़ बहन के नाम थी। करीब 50 डिसमिल जमीन माता-पिता के पास थी। उनकी देखभाल करने के कारण यह जमीन नंदु को मिलने की बात थी, लेकिन नंदकुमार द्वारा उसमें आधा हिस्सा मांगने के बाद दोनों भाइयों में विवाद बढ़ गया था। 16 अगस्त को खेत में खाद डालने और मेड़ टूटने की घटना के बाद विवाद और गहरा गया। 17 अगस्त की रात भी नंदु भाई के घर पहुंचा था और दोनों के बीच विवाद हुआ था। अगले दिन रंजिश में आरोपी ने हत्या की योजना बनाई। पुलिस के मुताबिक, 19 अगस्त की दरम्यानी रात नंदु लोहे की कुदरी लेकर पड़ोसी की बाड़ी की ओर से मकान की बाउंड्री पार कर छत के रास्ते घर में घुसा। बरामदे में सो रहे नंदकुमार के सिर पर उसने कुदरी से हमला किया। आवाज सुनकर गौरीबाई जागीं और उन्होंने आरोपी को पहचान लिया। पहचान उजागर होने के डर से आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। वारदात के बाद उसने घर के कमरे और अलमारी खोलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। फिर हाथ-पैर और कुदरी धोकर घर में ताला लगाया और हथियार ट्यूबवेल में छिपा दिया। विशेष टीम की पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर नंदु कश्यप ने हत्या करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की कुदरी बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपी नंदु कश्यप 46 वर्ष, निवासी नवलपुर को 1 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। कार्रवाई में लोरमी थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सत्येन्द्रपुरी गोस्वामी समेत पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
एकजुट हुए बिलासपुर के रियल एस्टेट कंसल्टेंट...नई यूनियन का हुआ आगाज, हादसे का राज खुला: ट्रक विवाद में दोस्त की हत्या...लाश को कार के नीचे रख रचा एक्सीडेंट का नाटक जमीन के लालच में रिश्तों का कत्ल: कुदारी से भाई-भाभी को उतारा मौत के घाट,सबूत मिटाकर पुलिस को भी किय... हत्या के मामले में दोषसिद्ध पंचायत सचिव बर्खास्त.... जिला पंचायत ने जारी किया आदेश मामूली विवाद में गाली-गलौज के बाद चाकू से हमला, तोरवा पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा बिलासपुर जिले में तीन दिन स्थानीय अवकाश घोषित...हलषष्ठी, महाष्टमी और भाई दूज पर रहेगी छुट्टी, 2.32 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन ने खोली साइबर ठगी की नई कड़ी... बैंक खातों को बनाया ‘म्यूल अकाउंट’ बिलासपुर में पुरानी उधारी बनी खूनी दुश्मनी, युवक पर चाकू-ब्लेड से ताबड़तोड़ वार, सिर-गर्दन और सीने म... मस्तूरी:- पाराघाट क्षेत्र में किसानों की जमीन और पुनर्वास का मुद्दा गरमाया, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पामगढ़:- उधारी के 2 हजार रुपये मांगने पर विवाद... युवक की हत्या, रायपुर के नशा मुक्ति केंद्र से आरोप...