जांजगीर चाँपा

हादसे का राज खुला: ट्रक विवाद में दोस्त की हत्या…लाश को कार के नीचे रख रचा एक्सीडेंट का नाटक

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – अकलतरा थाना क्षेत्र में करीब दो महीने पहले हुई संदिग्ध सड़क दुर्घटना का मामला अब हत्या में बदल गया है। पुलिस की गहन जांच और पूछताछ में सामने आया कि ट्रक के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद आरोपियों ने हत्या को सड़क हादसे का रूप देने के लिए शव को कार के नीचे रख दिया था। पुलिस ने मामले में बिलासपुर निवासी 23 वर्षीय हेमंत सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 24 जून 2026 को सोनादुला-सांकर भारतमाला रोड पर वाहन क्रमांक CG 10 BP 9060 की घटना में सकरी, बिलासपुर निवासी अरविंद सिंह लोधी 26 वर्ष की मौत हुई थी। प्रारंभिक जांच में इसे सड़क दुर्घटना मानते हुए वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में जांच को नए सिरे से आगे बढ़ाया गया। एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी जय कुमार साहू और चौकी प्रभारी कोटमीसोनार विनोद जाटवर की टीम ने घटना से जुड़े तथ्यों और संदिग्धों से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक कड़ाई से पूछताछ में हेमंत टूट गया और उसने हत्या की बात स्वीकार की। पूछताछ में सामने आया कि ट्रक के लेन-देन को लेकर अरविंद से उसका पुराना विवाद था। घटना के दिन शराब पार्टी के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। हेमंत ने अपने एक साथी के साथ मिलकर अरविंद की लात-घूंसों से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को कार के नीचे रखकर दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया। हत्या के तथ्य सामने आने पर पुलिस ने धारा 103(1), 3(5) बीएनएस जोड़ी और पूर्व में दर्ज धारा 106(1) बीएनएस को हटा दिया। घटना में प्रयुक्त कार जब्त कर ली गई है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी