जांजगीर चाँपा

मॉर्निग वॉक पर निकले 6 बच्चों को पिकअप ने रौंदा…सभी हुए घायल, 2 की हालत गंभीर, सिम्स रिफर

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुटराबोड में सुबह मॉर्निग वॉक पर निकले 6 बच्चों को एक तेज रफ़्तार पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे सभी बच्चे घायल हो गए है, जिनमे से 2 बच्चों को गंभीर हालत में बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार की तड़के 4: 30 बजे की है, जब सड़क किनारे टहल रहे कुटराबोड के आधा दर्जन बच्चों को जांजगीर की ओर से आ रही एक पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे 6 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनमे से दो बच्चों की हालत चिंताजनक है। पास ही नवनिर्मित मकान मे काम कर रहे लोगों ने इस घटना को देखा और तत्काल एंबुलेंस को फोन कर इसकी जानकारी दी इसके बाद एंबुलेंस पहुंची और घायलों को पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स रिफर कर दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से तत्काल फरार हो गया जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। घायल बच्चे कुटराबोड के ही रहने वाले थे। जो रोजाना की तरह मॉर्निंग वाक पर निकले थे। घायल बच्चों में प्रवीण कुमार पिता लीलाधर गढ़वाल उम्र 10 साल, हिमेश पिता ओम प्रकाश उम्र 18 साल, रविंद्र पिता नंद किशोर उम्र 18 साल, संजू पिता रोहित उम्र 12 साल, सुंदर पिता कैलाश उम्र 16 साल,प्रशांत पिता जीतराम उम्र 12 साल शामिल है। ग़ौरतलब है कि ठंड के समय अक्सर लोग मॉर्निंग वॉक पर निकलते हैं जिस जगह एक्सीडेंट हुआ है वह मार्ग जिला मुख्यालय को ब्लॉक से जोड़ती है साथ ही यह रोड रायपुर को जांजगीर से जोड़ती है जिस वजह से 24 घंटे इस मार्ग पर बड़ी वाहनों का आना जाना लगा रहता है सुबह तड़के 4:00 बजे लोगों का सड़कों पर घूमना शुरू हो जाता है इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़क के दोनों किनारे चलते रहते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
परीक्षा देकर लौट रहे एलएलबी छात्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला...दिनदहाड़े हुई घटना से मची सनसनी, ज्वाली ... पचपेड़ी:- टेलीग्राम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर किसान से 21.32 लाख की ऑनलाइन ठगी...एफआईआर दर्ज मोदी सरकार के 12 साल पूरे, डिप्टी सीएम अरुण साव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्वास, विकास और जनकल्या... एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह...