बिलासपुर

रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत

उदय सिंह

बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिरैया में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मुख्य सड़क किनारे नीम के पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला। ग्रामीणों ने शव को देखा तो तत्काल परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतक की पहचान 41 वर्षीय हेमलाल साहू पिता स्वर्गीय कन्हैया लाल साहू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम हेमलाल साहू ने घर पर खाना खाया और इसके बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। परिवार के सदस्यों ने भी उसे रात में कमरे में सोया हुआ समझा। सोमवार सुबह ग्रामीण मुख्य सड़क की ओर गए, जहां उन्होंने नीम के पेड़ पर हेमलाल का शव लटका देखा। इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और चकरभाठा पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेज दिया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। युवक की मौत को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी