बिलासपुर

रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – हरेली पर्व के अवसर पर खेलगांव नवागांव के पानी टंकी खेल मैदान में स्व. देववती साहू एवं स्व. कामिनी जायसवाल स्मृति एक दिवसीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ओमकारा स्पोर्ट्स क्लब एवं ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता का यह पांचवां वर्ष था। इसमें 58 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सरपंच अश्वनी विष्णु सिदार, उपसरपंच डॉ. संतोष साहू, पोंडी सरपंच सावित्री श्याम सुंदर राज सहित जनप्रतिनिधियों ने बजरंगबली की पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर किया। खिलाड़ियों ने पूरे प्रतियोगिता के दौरान शानदार खेल कौशल और दमखम का प्रदर्शन किया। पहले सेमीफाइनल में लिम्हा ने दोनासागर को 18-12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में पंडरियाझाप मुंगेली ने जेएमपी कॉलेज तखतपुर को 19-10 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला लिम्हा बिलासपुर और पंडरियाझाप मुंगेली के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में पंडरियाझाप ने 23-12 से जीत दर्ज करते हुए 11 अंकों के अंतर से खिताब अपने नाम किया। आयोजन सचिव एवं एनआईएस कबड्डी कोच ओमकार जायसवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराना और युवाओं को कबड्डी के प्रति प्रोत्साहित करना है। समापन समारोह में छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के महासचिव प्रदीप यादव, जिला कबड्डी संघ बिलासपुर के अध्यक्ष जीवन मिश्रा सहित अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। विजेता पंडरियाझाप को 7 हजार, उपविजेता लिम्हा को 5 हजार, तृतीय स्थान पर जेएमपी कॉलेज तखतपुर को 3 हजार और चौथे स्थान पर दोनासागर को 2 हजार की पुरस्कार राशि दी गई। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को ट्रैकसूट तथा फाइनल के मैन ऑफ द मैच को टी-शर्ट प्रदान की गई।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी