बिलासपुर

जीएसटी विभाग का स्टेनो हुआ ऑनलाइन ठगी का शिकार, अज्ञात ठग ने अकाउंट अपडेट करने का झांसा देकर पार किये 2 लाख रुपए

रमेश राजपूत

बिलासपुर – गूगल से बैंक का कस्टमर केयर नंबर निकालकर जानकारी लेने जीएसटी विभाग के स्टेनो को भारी पड़ गया। अज्ञात ठग ने अपने आप को बैंक का कर्मचारी बता कर बैंक खाते से 2 लाख 4159 रुपए पार कर दिए है। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय नगर निवासी संदीप कुमार भट्ट जीएसटी विभाग में स्टेनो है, पिछले दिनों उनके एसबीआई बैंक अकाउंट से 1000 रुपए निकले थे,

जिसकी जानकारी जुटाने उन्होंने गूगल से बैंक का कस्टमर केयर नंबर निकाला और अज्ञात ठग से बात हुई, जिसने प्रार्थी को बैंक अकाउंट अपडेट करने का झांसा दिया और भेजे गए ओटीपी की जानकारी मांगी, जिसे देते ही ठग ने उनके बैंक अकाउंट से 2 लाख 4159 रुपए पार कर दिए।

जब प्रार्थी को अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ तो उसने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार:- किराना दुकान में अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 55 नग देशी शराब के साथ बिक्री की रकम... स्कार्पियो पर पुलिस लिखकर घूम रहे बाउंसर…. वीडियो वायरल होने के बाद वाहन जब्त, मामला दर्ज रतनपुर:- अज्ञात चोरों का आतंक....रात में घर घुसकर चोरी की घटना, जेवर और नगदी ले उड़े चोर, सीपत में दर्दनाक हादसा: खारून नदी में अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर से गिरा चालक, पहियों के नीचे आ... बिलासपुर में फिर चेन स्नेचिंग, स्कूटी सवार युवती से सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार बर्ड फ्लू अलर्ट: बिलासपुर में बर्ड फ्लू की हुई पुष्टि, नियंत्रण के लिए प्रशासन ने कसी कमर...10 किमी ... एक ही रात में 6 वारदातें: हत्या और लूटपाट का मुख्य आरोपी रामनाथ गोंड गिरफ्तार....घटना से मचा था आतंक... चेन स्नेचिंग: बाइक सवार बदमाशों ने युवती को बनाया निशाना...सोने की चेन लूटकर फरार बहुप्रतीक्षित मल्हार महोत्सव का 28 और 29 मार्च को होगा भव्य आयोजन...जिला प्रशासन जुटा तैयारी में, कोटा हत्याकांड का खुलासा: पुरानी रंजिश बनी वजह, 6 आरोपी गिरफ्तार... हत्या कर शव को घसीटा