मुंगेली

भाजपा नेता के अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस को मिली सफलता….पिता की गलत हरकतों से परेशान पुत्र सहित परिजनों ने की थी हत्या

रमेश राजपूत

मुंगेली – भाजपा नेता के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी, पुत्र, पुत्री, बहु और एक नाबालिग पुत्र को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल की सुबह थाना चिल्फी को सूचना मिली कि ग्राम गोल्हापारा के पास लोरमी पण्डरिया रोड पर किसी अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है, सूचना पर तत्काल चिल्फी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी।

जांच के दौरान मृतक की पहचान चिल्फी निवासी शत्रुहन साहू के रूप में हुई, जिसके सिर पर किसी कठोर धारदार हथियार से हमला कर हत्या होना पाया गया, साथ ही जांच से स्पष्ट हुआ कि हत्या घटना स्थल पर नहीं की गई है। जिस पर थाना चिल्फी में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक अपने घर वालों से हमेशा शराब पीकर वाद-विवाद एवं लड़ाई झगड़ा करते रहता था,

जिस पर चिल्फी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेह के आधार पर मृतक के घर का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया, जहां घर के आंगन में एक फावड़ा एवं मृतक के घर का वाहन वैगनआर दोनों में खून के धब्बे लगे हुए थे जिसे धोकर रखा गया प्रतीत हो रहा था, जिससे घर में ही हत्या करने का संदेह होने पर मृतक के पुत्र विकास साहू, पत्नी भारती साहू, पुत्री रजनी साहू एवं बहू ज्योति साहू एवं अन्य पुत्र अपचारी बालक को विधिवत अभिरक्षा में लेकर सघनता से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान मृतक के पुत्र विकास साहू ने बताया कि उसके पिता मृतक शत्रुहन साहू रोज शराब पीकर उसकी माता, भाई-बहन आदि से गाली-गलौच एवं मारपीट करते रहता था। 17 अप्रैल को भी शराब पीकर पत्नी एवं बहू, बेटी से मारपीट एवं गाली गलौच किया था, जिससे आवेश में आकर पुत्र विकास साहू ने आंगन में रखे फावड़ा से कमरे के अंदर सो रहे अपने पिता के सिर पर मारकर मृतक के ऊपर बैठ गया एवं मृतक की पत्नी भारती साहू ने भी आवेश में आकर फावडे से कनपटी पर प्राणघातक हमला कर दिया जिससे मृतक शत्रुहन साहू की मौत हो गई।

उसके बाद विकास ने अपनी मां भारती साहू और अपचारी बालक के साथ मृतक के शव को अपने वाहन वैगनआर क्रमांक सीजी 10 एफ ए 5389 में रखकर रात में ही गोल्हापारा के पास सड़क किनारे फेंक दिये एवं घर वापस आकर विकास की पत्नी ज्योति साहू एवं बहन रजनी साहू के साथ मिलकर फावड़ा और वैगनआर को धोकर साफ करना स्वीकार किये हैं। प्रकरण में हत्या जैसे गंभीर अपराध किये जाने के कारण प्रकरण में आरोपियों मृतक के पुत्र विकास साहू, पत्नी भारती साहू, पुत्री रजनी साहू एवं बहू ज्योति साहू एवं अपचारी बालक के विरूद्ध धारा 302, 201, 34 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुए घटना में प्रयुक्त हथियार फावड़ा एवं वाहन वैगनआर को जप्त कर सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लोरमी निरीक्षक गौरव पाण्डेय, साईबर सेल प्रभारी सत्यम सिंह चौहान, थाना प्रभारी चिल्फी सउनि सुशील बंछोर, सउनि कुंदर सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक केकम सिंह आहिरे, लोकेश सिंह राजपूत, मनोज सिंह राजपूत, रवि जांगड़े, आरक्षक देवीचंद नवरंग, अशोक कुमार जोशी, नमित सिंह ठाकुर कृष्णानंद साहू, रामकिशोर, विनोद कुमार बंजारा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त