बिलासपुर

यातायात व्यवस्था सुधारने मुहिम, ऑटो चालकों पर गिर सकती है गाज…..बैठक में दिए गए निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर- शहर में बिना परमिट और नियमों को ताक पर रखकर फ़र्राटे भरने वाले ऑटो चालकों पर गाज गिरने वाली है। चालानी कार्यवाही के पहले शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रोहित बघेल ने ऑटो संघ के पदाधिकारियों की बैठक आहूत की थी। जिसमे उन्होंने शहर के सभी ऑटो चालकों को यातायात नियमों का पालन करने आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। दरअसल पूर्व में जिला कलेक्टर डॉ संजय अलंग ने शहर की बेतरतीब यातयात व्यवस्था को सुधाने के निर्देश विभाग के आला अफसरों को दिए थे। जिसे धरातल में लाने यातयात विभाग द्वारा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को आयोजित इस बैठक में ऑटो चालकों द्वारा ओवर लोडिंग,अनियंत्रित रफ्तार, चौक चौराहों में नंबरिंग जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रोहित बघेल ने संघ के पदाधिकारियों को कहा कि आजकल ऑटो चालकों द्वारा शराब पी कर चौक चौराहों में हथियार रख कर घूमने की शिकायत मिल रही है। जिसपर उन्होंने प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए है। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रोहित बघेल ने ऑटो चालकों को ड्रेसअप,परमिट, फिटनेस, सहित ड्राइवर संबंधित सारी जानकारी ऑटो में प्रदर्शित करने को कहा है। बैठक के बाद यातयात विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित बघेल ने 8 नवंबर से क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर लापरवाही बरतने वाले ओटो चालको पर कड़ी कार्यवाही करने की बात कही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला