जांजगीर चाँपा

सालो ने मिलकर जीजा को उतारा मौत के घाट…शराब पीकर बहन और बच्चों से करता था मारपीट, रोज रोज की घटना से प्रताड़ित होकर दिया था घटना को अंजाम

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में ग्राम परसदा के तालाब के पास मिली लाश के मामले में पुलिस ने मृतक के 2 सालो को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने अपने शराबी जीजा की हरकतों से प्रताड़ित होकर इस घटना को अंजाम दिया है। गौरतलब है कि ग्राम परसदा में तालाब किनारे मृतक मुन्ना चौहान पिता समशेर चौहान उम्र 42 वर्ष ग्राम एकौनी जिला भदोही (उ.प्र.) का शव मिला था। मृतक का विवाह संतोषी चौहान (रानी) निवासी परसदा से 13 वर्ष पूर्व हुआ था, जो परिवार सहीत (उ.प्र.) मे रहते थे। मृतक की पत्नि संतोषी चौहान अपने 03 बच्चों के साथ पीछले तीन माह से अपने मायके परसदा में ही रह थी।

18.05.24 को सुबह गांव में तालाब किनारे चित अवस्था में उसकी लाश पड़ी हुई थी, सूचना पर घर वालो ने आकर देखा तो मृतक चीत हालात में पड़ा था जिसके दाहिने कान से खून निकला था, सूचना पर मुलमुला पुलिस ने त्वरित मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लेकर पीएम के लिए शव को भेज दिया। जहाँ से शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने पर परिस्थिती जन्य साक्ष्य के आधार पर प्रथम दृष्टया मामला हत्या का अपराध पाये जाने से थाना मुलमुला में धारा 302 भादवि का घटित होना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूध्द अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि मृतक के दोनो साले सतीश चौहान और अमित चौहान ने जीजा मुन्ना चौहान द्वारा शराब पीकर अपनी बहन संतोषी चौहान एवं बच्चों के साथ मारपीट करने और भांजी के एक्सीडेंट से मृत्यु होने बाद मिले राहत राशि 2 लाख रूपये में से राशि नही देने की बात से नाराज व अक्रोशित थे,

जिस वजह से दोनो भाईयों के द्वारा परसदा तालाब किनारे मजबूत डंण्डे से मृतक के सिर में मारकर हत्या किये है। घटना के बाद से आरोपी फरार थे जिनकी पता तलाश मुलमुला पुलिस कर रही थी जिन्हे अलग- अलग स्थानों से घेराबंदी कर पकडा गया आरोपी सतीश और अमित को पकड़ा, जिन्हे हिरासत में लेकर पूछताछ कर कथन लिया गया जिन्होने घटना को अंजाम देना स्वीकार किये, जिनसे घटना में प्रयुक्त डंण्डा को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांण्ड पर भेज दिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी मुलमुला उप निरी. विनोद जाटवर, सउनि के.आर. साहू, सउनि के.के. साहू , प्र.आर. रेमन सिंह राजपूत प्र.आर. बलबीर सिंह, म.प्र.आर. जमुना तिवारी आर. राजेन्द्र राठौर, राजा जयप्रकाश रात्रे , जितेन्द्र कुर्रे, महेन्द्र मिरी, मनभावन पटेल, गोपेश्वर पटेल, यशवंत कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई... मल्हार: गांव में विवाद करने वाले 2 पक्षों के 7 लोगों पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...समझाईश के ... चितवन फार्म हाउस में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका, चार दिन का मेगा ऑफर… प्लॉट बुक करिए और जीतिए स्विफ्... मोबाइल हैक कर खाते से 1.42 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी...गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर की रकम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने पहुंचे निगम कर्मी से गाली-गलौज... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज