बिलासपुर

बिलासपुर:- मेरी मौत का कारण सिर्फ प्रियंका सिंह, सुसाईड नोट छोड़ युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर की थी आत्महत्या…पुलिस ने किया अपराध दर्ज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन क्षेत्र में उसलापुर रेलवे स्टेशन के आगे डाउन लाइन सिग्नल के पास 27 सितंबर 2025 की रात युवक गौरव उर्फ ईशांक सवन्नी 30 वर्ष ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 76/2025 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। जांच के दौरान सूचक नीरज माखीजा और मृतक के पिता अशोक सवन्नी ने अपने कथनों में बताया कि गौरव को प्रियंका सिंह द्वारा नोएडा में लगातार झूठा केस कर परेशान किया जा रहा था, जिसके कारण वह मानसिक तनाव में था। पुलिस द्वारा मृतक के कमरे की तलाशी में उसके पर्स से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपनी मौत का कारण प्रियंका सिंह को बताया है। इसके अलावा मृतक के मोबाइल फोन की स्क्रीन पर भी अंग्रेजी में “मेरी मौत का कारण सिर्फ प्रियंका सिंह” लिखा मिला। साइबर जांच में प्राप्त स्क्रीनशॉट्स, मृतक द्वारा अपने भाई यश को भेजे गए मैसेज तथा पिता द्वारा प्रस्तुत चैटिंग/दस्तावेजों में भी प्रियंका सिंह द्वारा उत्पीड़न का उल्लेख पाया गया।सभी साक्ष्यों, कथनों, मोबाइल परीक्षण और सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी प्रियंका सिंह के खिलाफ धारा 108 बीएनएसएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...