बिलासपुर

बिजली विभाग के अधीक्षण यंत्री के घर दिन दहाड़े हुई लाखों की चोरी…घर में ताला लगाकर रक्षाबंधन मनाने गए थे गांव

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में चोरों का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है, जिनके हौसले इतने बुलंद है कि अब वह दिन दहाड़े भी घटना को अंजाम देने से पीछे नही हट रहे है। बिजली विभाग में अधीक्षण यंत्री गोकुल प्रसाद सोनवानी परिवार सहित राजकिशोर नगर स्थित हरश्रृंगार कालोनी में रहते है जो बुधवार को रक्षाबंधन पर राखी बंधाने परिवार सहित घर मे ताला लगाकर दोपहर 1:00 बजे तखतपुर के गांव केकती चले गए थे, जहाँ से शाम 8 बजे जब घर पहुँचे तो देखा अज्ञात चोर खिड़की के ग्रिल को तोड़कर अंदर घुसे थे और दरवाजे को अंदर से बंद कर दिए थे,

सीसीटीवी कैमरे में नजर आया चोर

जिन्होंने आलमारी में रखे नगदी सहित सोने चांदी के लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया था। घटना की सूचना उन्होंने सरकंडा थाने को दी और शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थी गोकुल प्रसाद सोनवानी ने बताया कि उनके घर से लगभग 10 तोला सोना और 20 हजार नगदी समेत लगभग 6 लाख रुपए से अधिक की चोरी हुई है। फ़िलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380-IPC, 454-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
शोभायात्रा के दौरान युवक पर चाकू से हमला, मामूली विवाद बनी हिंसक... चार के खिलाफ मामला दर्ज घरेलू विवाद ने ली दो जिंदगियां.... पत्नी और बेटी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी... मां-बेटी के खिलाफ तोरवा थाने में अपराध दर्ज रतनपुर :- खूनी शक का खौफनाक अंजाम…बुजुर्ग महिला की हत्या, 6 लोग घायल... 4 आरोपी गिरफ्तार, नलकूप खनन पर लगी रोक...बिना अनुमति के खनन पर होगी कार्रवाई, कलेक्टर ने जारी किए आदेश अनाज व्यापारी से 17.84 लाख की धोखाधड़ी..फर्जी ऑनलाइन पेमेंट स्क्रीनशॉट भेजकर करता रहा गुमराह, बेलगहना में चाकू की नोक पर लूट की कोशिश...कार सवारों पर हमला, पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपीयो को किय... सावधान बिलासपुर! ऑटो में साथ बैठी महिलाएं निकाल रहीं जेवर और नकदी...शहर में सक्रिय महिला चोर गैंग, भ... VIDEO: रतनपुर पेंडरवा में खूनी विवाद… अवैध संबंध के शक में घर घुसकर एक परिवार पर तलवारों से हमला…बुज... VIDEO पचपेड़ी: सड़क हादसे में मुआवजे और नौकरी की मांग पर परिजनों ने किया चक्काजाम…ट्रेलर की ठोकर से ...