कोटा

शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय कोटा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन…

प्रेम सोमवंशी

कोटा – शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था की प्राचार्य आशा दत्ता के नेतृत्व में शाला प्रबंधन समिति के सदस्य प्रदीप गुप्ता, घनश्याम तिवारी की उपस्थिति में योग प्रशिक्षक डॉ राम बाबू गुप्ता व्याख्याता एवं विनोद गुप्ता प्र. पा. के द्वारा विद्यालय में सभी छात्राओं एवं विद्यालय के सभी शिक्षकों को योग अभ्यास प्रोटोकॉल के तहत अनुसार प्रातः 7:00 से 8:00 के बीच सफलतापूर्वक कराया गया ।

प्राचार्य आशा दत्ता ने इस अवसर पर योग की आवश्यकता पर जोर दिया कि हमें प्रतिदिन जीवन में योग करना चाहिए और शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ एक आदर्श जीवन शैली योग हमें सिखाता है। विनोद गुप्ता ने योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान करते हुए सबको योग की बधाई दी।

डॉ रामबाबू गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। इस अवसर पर संस्था के सभी व्याख्याता शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित होकर सफलतापूर्वक योगाभ्यास किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,