रायपुर

होली के रंग में खून की छींटें… रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में 3 हत्याकांड से दहला जिला, पुलिस की कार्रवाई जारी,

रमेश राजपूत

रायपुर – होली की खुशियों के बीच रायपुर ग्रामीण जिले में चार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई हिंसक वारदातों ने पूरे इलाके को दहला दिया। रंग-गुलाल, घरेलू विवाद और डांस को लेकर शुरू हुए झगड़े खूनी संघर्ष में बदल गए। चार मामलों में एक के बाद एक 3 हत्या और जानलेवा हमले की घटनाओं से सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

पहला मामला…रंग लगाने को लेकर हत्या

होली के रंग उस वक्त खून में बदल गए जब नीरज लोधी अपने दो दोस्तों के साथ साहू टी स्टॉल, कलई चौक की ओर जा रहा था। साहू पारा स्थित संदीप किराना स्टोर के पास पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उनकी बाइक रोक ली और जबरन रंग लगाने की कोशिश की। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि संजू निषाद और उसके साथियों ने तीनों को बाइक से गिराकर बेरहमी से पीटा। संजू ने हाथ में पहने लोहे के चूड़े से नीरज के सिर पर वार किया और फिर चाकू से उसके सीने में हमला कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए जाने पर नीरज ने दम तोड़ दिया। थाना आरंग में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

दूसरा मामला…घरेलू विवाद में हत्या

ग्राम मटिया में घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया। आरोपी कमलेश विश्वकर्मा और अखिलेश विश्वकर्मा ने अपने ही सगे भाई दिनेश कुमार विश्वकर्मा से कहासुनी के बाद गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि दोनों भाइयों ने डंडे और मुक्कों से दिनेश के सिर पर प्राणघातक हमला किया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात से गांव में मातम पसरा है। थाना विधानसभा पुलिस ने अपराध क्रमांक 81/25 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

तीसरा मामला…डांस करने के विवाद में हत्या

थाना खरोरा क्षेत्र के ग्राम माठ में डांस को लेकर हुए विवाद ने खूनखराबे का रूप ले लिया। महिला आरोपी हीरा बाई पटेल और दो विधि के साथ संघर्षरत बालकों ने मोहित धीवर 20 वर्ष पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में देवा वर्मा और कमलनारायण यादव को भी हंसिया से वार कर घायल किया गया है। दोनों का उपचार जारी है। पुलिस ने महिला आरोपी सहित दोनों बालकों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

चौथा मामला…डांस को लेकर फिर जानलेवा हमला

थाना तिल्दा नेवरा के रेलवे फाटक के पास अटल आवास में डांस को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि गोलू उर्फ कछुवा 20 वर्ष ने लाला यादव 25 वर्ष के पेट में चाकू घोंप दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

होली में हुड़दंग बना जानलेवा

रायपुर ग्रामीण में एक ही दिन में चार गंभीर वारदातों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। होली के त्योहार पर रंग लगाने और डांस जैसे मामूली विवाद हत्या और जानलेवा हमले में तब्दील हो गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी मामलों में आरोपियों को हिरासत में लेकर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। होली की खुशियां इस बार कई परिवारों के लिए मातम में बदल गईं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में सराफा महासम्मेलन, जेम्स एंड ज्वैलरी पार्क की मांग पर सरकार का सकारात्मक संकेत VIDEO: न्यायधानी में फिर अपराधियों का आतंक, घर में घुसकर तलवार से हमला… सरकंडा पुलिस ने गिरोह के 4 आ... बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ...