बिलासपुर

पुलिस टीम पर हमला: शराबियों ने आरक्षक की वर्दी फाड़ी, सरकारी काम में बाधा, 8 आरोपियों पर अपराध दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 8 नामजद आरोपियों समेत अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना बिल्हा के निरीक्षक व थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 4 मार्च 2026 को ड्यूटी के दौरान जलेश्वर साहू नामक व्यक्ति थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने आया था। इसी दौरान उसकी बेटी ने सूचना दी कि कुछ लोग शराब के नशे में उनके घर के पास आकर गाली-गलौज कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अवनीश पासवान पुलिस टीम के साथ ग्राम पेंडरवा के लिए रवाना हुए। रास्ते में ग्राम निपनिया पीपल चौक के पास स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 10 N 2288 डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त मिली। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से वाहन को हटवाकर चालक और वाहन को थाना ले जाने की कोशिश की।

इसी दौरान आरोपी जावेद, आजीम, कार्तिक श्रीवास और पप्पू वहां पहुंच गए और पुलिस से विवाद करने लगे। बाद में उन्होंने श्याम बंसल, राहुल बंसल और यश बंसल को भी बुला लिया। सभी आरोपियों ने मिलकर पुलिसकर्मियों से बदतमीजी की, अश्लील गाली-गलौज की और शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट शुरू कर दी। हमले के दौरान महिला आरक्षक चंदा यादव के साथ धक्का-मुक्की की गई और आरक्षक मौसम साहू की वर्दी पकड़कर फाड़ दी गई। वहीं आरक्षक संतोष मरकाम के साथ भी मारपीट की गई। बीच-बचाव के दौरान थाना प्रभारी अवनीश पासवान की कलाई में भी चोट आई। घटना में पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने जावेद, आजीम, श्याम बंसल, राहुल बंसल, यश बंसल, कार्तिक श्रीवास, पप्पू और उनके अन्य साथियों के खिलाफ धारा 115(2), 121(1), 132, 191(2), 221, 296 और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,