पचपेड़ी

लगातार अपराधिक मामलो मे संलिप्त रहे एक और अपराधी का नाम गुंडा बदमाश सूची मे शामिल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र से अब तक 4 गुंडा बदमाशों को सूची मे किया गया शामिल,

उदय सिंह

पचपेड़ी –थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा निवासी बिलासराम जांगड़े पिता मिलन प्रसाद जांगड़े उम्र 40 वर्ष आदतन बदमाश है। जिसके खिलाफ थाना पचपेड़ी मे मासूम से रेप समेत अबकारी एक्ट के 5 से अधिक अपराधिक मामला दर्ज है।

ग्राम मनवा निवासी बिलासराम आदतन शराब तस्कर है वह अपने ग्राम मे कई वर्षो से लगातार अवैध शराब की बिक्री करता है। पुलिस दुवारा बार बार समझाईस के बाद भी वह नहीं मान रहा था। जिसके कारण गांव मे हमेशा अशांति की स्थिति बनी रहती है। कई बार पचपेड़ी पुलिस अपराध कायम कर जेल भी भेज चुका है।

फिर भी उक्त आरोपी दुवारा अवैध शराब बेचना बंद नही किया तथा अभी तक कोई सुधार दिखाई नही दे रहा था।तथा अवैध कामो मे हमेशा संलिप्ता पाये जाने पर पचपेड़ी पुलिस दुवारा बिलासपुर पुलिस अधीक्षक को आरोपी के खिलाफ गुंडा बदमाश के सूची मे शामिल करने की आग्रह किया था जिसे एस एस पी पारुल माथुर के आदेश पर सूची मे शामिल किया गया है जिससे आगे बिलासराम के उपर कड़ी नजर रख सके जिससे क्षेत्र मे शांति बहाल हो सके

पचपेड़ी पुलिस दुवारा बीते वर्ष 3 अपराधियों को निगरानीशुदा बदमाश के सूची मे किया गया था शामिल

पचपेड़ी थाना क्षेत्र के आदतन अपराध मे संलिप्त रहे मानिकचौरी निवासी जोगीराम पिता अर्जन नायक उम्र 25 वर्ष एवं भटचौरा निवासी चंद्रिका पटेल पिता बैसाखू पटेल उम्र 34 वर्ष वही भटचौरा निवासी रमेश पटेल पिता श्रीराम प्यारे उम्र 35 वर्ष इन लोगो का भी नाम बीते वर्ष निगरानी शुदा बदमाश के सूची मे शामिल किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली... बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे... शादी की बात पर विवाद के बाद युवक ने लगाई आग...मौत के 10 माह बाद प्रेमिका गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए ... बिल्हा:- चेक में काट-छांट कर 3.38 लाख का फर्जीवाड़ा... बिल्हा सहकारी बैंक के कर्मचारी और समिति पदाधि... सुप्रीम कोर्ट से राहत...सरकंडा NDPS मामले की सुनवाई पर लगी रोक...रानी सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्... ढेंका बाईपास मोड़ में दर्दनाक हादसा...मल्हार से बिलासपुर आ रहे तीन युवकों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 2... रतनपुर:- सुबह की सैर बनी जिंदगी की आखिरी सैर! तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर ही... करैत के खतरनाक पलटवार से सर्पमित्र सूरज प्रधान घायल, तीसरी बार जहरीले सांप ने डसा, सांप को लेकर खुद ... वाशिंग मशीन रिपेयर कराने के चक्कर में बैंक अधिकारी को लगा 9.49 लाख का चूना, गूगल पर कस्टमर केयर नंबर... हैदराबाद के पब में 25% हिस्सेदारी का झांसा देकर बिलासपुर के कारोबारियों से 3.42 करोड़ की कथित ठगी, द...