बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग, जानिए इससे क्या हासिल करना चाहती है पुलिस..

भुनेश्वर बंजारे

बिलासपुर-जिले में बढ़ते क्राइम के ग्राफ के मद्देनजर बिलासपुर पुलिस फिर से कम्युनिटी पुलिसिंग के ओर ध्यान आकर्षित कर रही है। यह अपराध से निपटने में पुलिस और आम नागरिकों के बीच साझेदारी बनाने का एक प्रयास है। यह प्रभावी और कुशल अपराध नियंत्रण प्राप्त करने,

अपराध के डर को कम करने और सामुदायिक संसाधनों पर सक्रिय निर्भरता के माध्यम से पुलिस सेवाओं में सुधार लाने के उद्देश्य से एक रणनीति है। यह अपराध पैदा करने वाली स्थितियों को बदलने की कोशिश करती है। सामुदायिक पुलिसिंग का केंद्रीय लक्ष्य पुलिस के लिए समुदाय के साथ संबंध बनाना है।

इसमें स्थानीय एजेंसियों के माध्यम से सामाजिक अव्यवस्था को कम करना शामिल है। इसी कड़ी में मंगलवार को सरकंडा के वार्ड क्रमांक 54 लिंगियाडीह लक्ष्मी चौक एवं वार्ड क्रमांक 48 मोपका अंबेडकर चौक लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमे पुलिस जनता से रूबरू होकर आम जनता की शिकायतों को सुनकर तत्काल निराकरण किया।

वही वार्ड के बिट प्रभारी से आम जानता का परिचय कराकर समन्वय स्थापित कर वार्ड के संवेदनशील क्षेत्र में आम जनता के सहयोग से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी... रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार ... रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली... बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे... शादी की बात पर विवाद के बाद युवक ने लगाई आग...मौत के 10 माह बाद प्रेमिका गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए ... बिल्हा:- चेक में काट-छांट कर 3.38 लाख का फर्जीवाड़ा... बिल्हा सहकारी बैंक के कर्मचारी और समिति पदाधि... सुप्रीम कोर्ट से राहत...सरकंडा NDPS मामले की सुनवाई पर लगी रोक...रानी सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्... ढेंका बाईपास मोड़ में दर्दनाक हादसा...मल्हार से बिलासपुर आ रहे तीन युवकों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 2... रतनपुर:- सुबह की सैर बनी जिंदगी की आखिरी सैर! तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर ही... करैत के खतरनाक पलटवार से सर्पमित्र सूरज प्रधान घायल, तीसरी बार जहरीले सांप ने डसा, सांप को लेकर खुद ...