बिलासपुर

रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक,

उदय सिंह

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों में सवार अज्ञात युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अजाम्बर मेहर निवासी श्री विहार, राजकिशोर नगर, सरकंडा पीएम सूर्य घर योजना से जुड़े कार्य कराते हैं। उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 15 जून 2026 की रात वह अपने साथी नितेश यादव से मिलने अपनी कार क्रमांक CG 10 BX 4587 से खमतराई जा रहे थे। इसी दौरान खमतराई नगोई चौक चौराहा के पास सड़क किनारे रुककर वह बाथरूम कर रहा था।रात करीब 11:30 बजे दो मोटरसाइकिलों में सवार कुछ अज्ञात युवक वहां पहुंचे और रतनपुर जाने का रास्ता पूछने लगे। अजाम्बर ने उन्हें रास्ता बताया, लेकिन अचानक युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि बदमाशों ने मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और बेल्ट, डंडे, किसी नुकीली वस्तु तथा हाथ-मुक्के से हमला कर दिया।मारपीट में युवक के सीने, पीठ, बाएं हाथ और गर्दन के पास चोटें आईं। इसी दौरान आरोपी उसके पास रखे दो मोबाइल फोन, जिसमें एक सैमसंग कंपनी और दूसरा आईफोन था लेकर फरार हो गए।घटना के बाद घायल युवक ने इलाज कराया और सरकंडा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल