मस्तूरी

मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला…घायल महिला की शिकायत पर मामला दर्ज,

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम टिकारी में एक महिला पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी संदीप खरे के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम टिकारी निवासी किरण निर्मलकर गुपचुप ठेला लगाकर अपना जीवन यापन करती हैं। महिला की पहचान पूर्व से ही संदीप खरे पिता रामकिशुन खरे निवासी तोरवा पानी टंकी के पास बिलासपुर से थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अब आरोपी से बातचीत नहीं करना चाहती थी। शिकायत के मुताबिक, 15 जून 2026 की शाम करीब 7.30 बजे किरण निर्मलकर ग्राम टिकारी बस स्टैंड के पास अपनी गुपचुप ठेला दुकान में मौजूद थीं। इसी दौरान संदीप खरे वहां पहुंचा और बातचीत बंद करने की बात को लेकर विवाद करने लगा। आरोप है कि आरोपी ने महिला के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला के दोनों हाथ, पेट के पास, गले और गले के पीछे चोटें आईं, जिससे खून निकलने लगा। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां और भाई मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। घायल महिला को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर मस्तूरी पुलिस ने आरोपी संदीप खरे के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 118(1), 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...