बिलासपुर

मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलिस

रमेश राजपूत

बिलासपुर – हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम झल्फा स्थित विश्वकर्मा गैरेज में खड़े एक ट्रक के चार टायर डिस्क सहित चोरी होने का मामला सामने आया है। वाहन मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, प्रार्थी दीपक सिंह मरकाम पिता रूपचंद्र मरकाम 36 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 08 महमंद, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका छह चक्का ट्रक क्रमांक CG 04 PH 0757 दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मरम्मत के लिए ग्राम झल्फा स्थित विश्वकर्मा गैरेज में खड़ा किया गया था। प्रार्थी के मुताबिक, 9 जून की रात करीब 8 बजे उन्होंने गैरेज जाकर ट्रक को देखा था। इसके बाद 10 जून की सुबह करीब 9 बजे गैरेज संचालक अनुप विश्वकर्मा ने फोन कर बताया कि ट्रक के चारों टायर डिस्क सहित गायब हैं। सूचना मिलने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां ट्रक के चार टायर नहीं मिले। चोरी हुए टायर जेके कंपनी के 9/20 साइज के थे, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है। शिकायत के आधार पर हिर्री पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से आरोपियों की तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक... पैरोल पर छूटा सजायाफ्ता बंदी नहीं लौटा जेल... सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला विमल गुटखा के लिए मां से मांगे पैसे..नहीं मिले तो पत्थर से सिर कुचलकर कर दी हत्या, डभरा में कलयुगी ब... अयोध्या का पंडित बताकर हैदर और वासिम ने व्यापारी को बनाया था शिकार... 2.5 लाख लेकर हो गए थे फरार, एक... ईमरान कबाड़ी के दुकान में पुलिस ने मारी रेड.... चोरी के रेल सामान समेत 14.25 लाख का माल जब्त, परीक्षा देकर लौट रहे एलएलबी छात्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला...दिनदहाड़े हुई घटना से मची सनसनी, ज्वाली ... पचपेड़ी:- टेलीग्राम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर किसान से 21.32 लाख की ऑनलाइन ठगी...एफआईआर दर्ज मोदी सरकार के 12 साल पूरे, डिप्टी सीएम अरुण साव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्वास, विकास और जनकल्या...