बिलासपुर

बिलासपुर: दोस्तों संग पिकनिक मनाने आया युवक कलमिटार चचेही डेम में डूबा…अंधेरा होने की वजह से तलाश रही अधूरी,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – बिलासपुर शहर के मिलन चौक निवासी 23 वर्षीय आकाश पटेल पिता सुरेश पटेल की रविवार शाम कलमिटार चचेही डेम में डूबने की दुखद घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आकाश अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने रतनपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध चचेही डेम गया हुआ था। शाम करीब 5 बजे सभी दोस्त नहा रहे थे, तभी अचानक आकाश तेज बहाव में बह गया और पानी में डूब गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज पानी और गहराई के कारण वे सफल नहीं हो सके। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण तलाशी अभियान शुरू नहीं किया जा सका। पुलिस ने बताया कि अब सुबह गोताखोरों की मदद से आकाश की तलाश शुरू की जाएगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि कलमिटार चचेही डेम क्षेत्र में पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। पत्थरों के बीच तेज बहाव और गहराई के कारण यह जगह अत्यंत जोखिमपूर्ण मानी जाती है। इसके बावजूद यहां बड़ी संख्या में लोग पिकनिक और नहाने के लिए पहुंचते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। आकाश पटेल के डूबने की खबर से परिवार और दोस्तों में हड़कंप मचा हुआ है, जो मौके पर पहुँच चुके है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार