रतनपुर

VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग से तीन आरोपी गिरफ्तार

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज़ की चाह में बनाई गई एक इंस्टाग्राम रील तीन युवकों के लिए मुसीबत बन गई। जंगल से संरक्षित वन्यजीव मॉनिटर लिजर्ड (अदरौली) को बिल से निकालकर पकड़ने का वीडियो वायरल होते ही वन विभाग हरकत में आ गया। साइबर सेल की मदद से वीडियो की लोकेशन ट्रेस की गई, जिसके बाद रतनपुर क्षेत्र में छापेमारी कर तीन ग्रामीणों को पकड़ लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में दो युवक जंगल में बिल से मॉनिटर लिजर्ड निकालकर उसे पकड़ते हुए दिखाई दे रहे थे, जबकि तीसरा युवक पूरी घटना का वीडियो बना रहा था। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और साइबर सेल की सहायता से वीडियो की लोकेशन का पता लगाया। जांच में यह स्थान रतनपुर थाना क्षेत्र का निकला।

इसके बाद वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए रवि सवरा पिता भोलाराम निवासी ग्राम पोड़ी, अजय सवरा पिता दिलीप मरकाम निवासी ग्राम पोड़ी तथा अजय कुमार मरावी पिता धुर सिंह मरावी निवासी ग्राम घासीपुर, थाना रतनपुर को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में तीनों के घटना के समय जंगल में मौजूद होने की पुष्टि हुई है। वन विभाग अब आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर रहा है और उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वन अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीवों को पकड़ने, उन्हें परेशान करने या ऐसे वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें। संरक्षित वन्यजीवों के साथ इस प्रकार की गतिविधियां कानूनन अपराध हैं और दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर वन विभाग की सतर्कता की भी चर्चा हो रही है।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...