रतनपुर

रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच परिवार में पसरा मातम

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचरा के खसरिया पारा में जहरीले करैत सांप के डसने से 9 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है, वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। रात को हंसते-खेलते सोई बच्ची की सुबह मौत की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया। मिली जानकारी के अनुसार, शालनी अघरिया 9 वर्ष, पिता लक्ष्मीप्रसाद अघरिया, गांव के प्राथमिक विद्यालय में तीसरी कक्षा की छात्रा थी। सोमवार रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान रात करीब 2:30 बजे एक जहरीला करैत सांप घर में घुस आया और सो रही बच्ची के हाथ की उंगली पर डस लिया। कुछ देर बाद परिजनों की नजर सांप पर पड़ी तो अफरा-तफरी मच गई।बच्ची के हाथ में सांप के काटने का निशान देखकर परिजन उसे तत्काल रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया।सिम्स में डॉक्टरों ने बच्ची को बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में भी इस घटना के बाद मातम का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बरसात के मौसम में करैत जैसे अत्यंत विषैले सांप अक्सर घरों में घुस आते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में समय पर अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी होता है, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सांपों से बचाव और प्राथमिक सावधानियों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर बरसात के मौसम में सतर्क रहने की अहम सीख दे गया।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...