बिलासपुर

पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार…..दिनदहाड़े वारदात से दहशत, अपराधियों के हौसले बुलंद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सकरी थाना क्षेत्र में पुलिस बनकर ट्रक चालक के अपहरण और लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर चालक को जबरन कार में बैठाया, मारपीट और जेल भेजने की धमकी देकर उससे ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कराए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने ट्रक से तंबाकू के बोरे भी पार कर दिए। घटना दिनदहाड़े होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम परासी थाना मानपुर जिला उमरिया निवासी ट्रक चालक सुरेंद्र जायसवाल 5 मई 2026 को ट्रक क्रमांक CG 04 NT 4666 में गेहूं और तंबाकू लोड कर शहडोल से बिलासपुर आ रहा था। सुबह करीब 8 बजे हाईवे किनारे ड्राइवर पाइंट ढाबा के पास ट्रक का चक्का बोल्ट टूटने से उसने वाहन खड़ा किया था। इसी दौरान एक बोलेरो और कार वहां पहुंची। कार क्रमांक CG 10 BD 7204 में सवार लोगों ने खुद को पुलिस वाला बताते हुए चालक को जबरन कार में बैठा लिया। पीड़ित चालक ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे केस में फंसाने और जेल भेजने की धमकी देकर QR कोड स्कैन कराया और 8 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। आरोपियों ने चालक के मोबाइल से उसके मालिक को भी फोन कराया। इसी बीच बदमाशों ने ट्रक से करीब 9 बोरा तंबाकू निकाल लिया। बाद में चालक को छोड़कर आरोपी फरार हो गए। घटना की शिकायत पर सकरी थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3), 308(6) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने हाईवे सुरक्षा और पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार