बिलासपुर

लालखदान रेलवे ट्रेक में मिली थी खून से लथपथ लाश….पुलिस ने सुलझाई दो साल पुरानी ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री, दो आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा पुलिस ने दो वर्ष पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला वर्ष 2023 का है, जब तोरवा क्षेत्र के लालखदान में निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात शव मिला था। शव की पहचान हेमू नगर निवासी विनोद महंत के रूप में हुई थी। शव पर रस्सी बंधी थी और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। डॉक्टर की रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि उसकी मृत्यु चोटों के कारण हुई थी।

प्रारंभ में मर्ग दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में हत्या की पुष्टि होने पर अपराध क्रमांक 202/2024 धारा 302, 201 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के नेतृत्व में मामले की पुनः जांच की गई। वैज्ञानिक जांच में खुलासा हुआ कि मृतक का संबंध राजकुमारी पासी नामक महिला से था। इसी अवैध संबंध के संदेह में राजकुमारी के पुत्र कृष्णा पाल 24 वर्ष और उसके साथी मनोज पाल उर्फ धन्ना 21 वर्ष, दोनों निवासी लालखदान, ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

घटना के दिन आरोपियों ने मृतक को पहले लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा और बेहोश होने पर उसे निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। जब मृतक में हलचल दिखी तो आरोपियों ने पत्थर से वार कर उसकी जान ले ली। पुलिस ने आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 27 अक्टूबर 2025 को दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। तोरवा पुलिस की इस सफलता को वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहा है।

error: Content is protected !!
Letest
फेसबुक पर दोस्ती, फिर करोड़ों के मुनाफे का झांसा... वकील से 47.60 लाख की साइबर ठगी, सरकंडा थाने में ... ट्रेन में ऐसे उड़ाते थे लाखों के जेवर... 'पेपर गैंग' के 6 शातिर चढ़े आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे, 2.74 ला... VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार।