बिलासपुर

अतिक्रमण का आरोप लगा नाराज महिलाओं ने की मारपीट…. वीडियो हुआ वायरल, कुल्हाड़ी और डंडे लेकर पहुँची थी महिलाएं

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दीनदयाल आवासीय कॉलोनी में पेड़-पौधे लगाकर अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए नाराज स्व सहायता समूह की महिलाओं ने लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी लेकर जमकर हंगामा मचाया। उन्होंने युवती और महिला पर हमला भी कर दिया। महिलाओं की दबंगई का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाएं मिलकर एक युवती की डंडे से पिटाई करती नजर आ रही हैं। पुलिस ने मामले में समूह की महिलाओं पर बलवा का केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार हेमीन वस्त्रकार मंगला के दीनदयाल आवासीय कॉलोनी में रहती हैं। वे गृहणी हैं उन्होंने अपने घर के सामने की जमीन को घेरकर उसमें पौधे लगाए हैं। आवासीय कॉलोनी से लगे ग्राम लोखंडी में महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं सक्रिय हैं, जो आवासीय कॉलोनी की शासकीय जमीन पर कब्जा करने का विरोध कर रही हैं। रविवार दोपहर समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंच यहाँ पहुँच गईं, जिनके हाथ में लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी रखा था।

error: Content is protected !!
Letest
भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो की मौत, ट्रैक्टर चालक भी हुआ गंभीर रूप स... बिलासपुर: करोड़ों की ज्वेलरी लूट के पीछे खौफनाक साजिश... सुपारी, रेकी और अंतरराज्यीय गैंग का सनसनीखे... 6 साल की अरीबा फातिमा ने रखा 14 घंटे का पहला रोजा... देश में अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ, भाजपा में संगठनात्मक विस्तार: वेदांत शुक्ला बने शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक, रतनपुर: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत...घासीपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा, चालक... 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...मोबाईल छुड़ाने पैसों की जरूरत की बात से मामला बना संदिग्... बिलासपुर: नशे में युवक ने खुद को लगाई आग, लोगों ने बचाई जान कालोनी में घुस रहे ट्रक का डाला बिजली तार से टकराया...दो गंभीर नाबालिग से अनाचार...बलौदा पुलिस ने 3 घंटे में आरोपी को दबोचा, भेजा गया सलाखों के पीछे बैंक से घर लौट रहा किसान हुआ था उठाईगिरी का शिकार...रेकी कर दिया गया था घटना को अंजाम, मुख्य आरोपी ग...