बिल्हा

ड्राई डे के दिन खेत से मिली बड़ी मात्रा में शराब…पुलिस ने शराब जब्त कर अज्ञात के खिलाफ़ मामला किया दर्ज

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है जिसे रोकने स्थानीय पुलिस की सक्रियता भी नाकाम होती नजर आ रही है। 30 जनवरी को ड्राई डे अवसर पर पुलिस के हाथ अवैध शराब का बड़ा जखीरा लगा है, दरअसल सोमवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत यह मामला देखने को मिला जहां पुलिस को अवैध शराब बेचने वाले तो नहीं मिले लेकिन लावारिस हालत में बड़ी मात्रा में शराब बरामद किया गया है जिसने यह तो साफ कर दिया है कि स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग के नाक के नीचे ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की अवैध बिक्री धड़ल्ले से चल रही है मामले में बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सूचना मिली थी

कि दगौरी शराब भट्टी के पीछे खेत में बड़ी मात्रा में शराब को दबाकर रखा गया है जिस पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो देखा कि दगौरी शराब भटठी के पीछे खेत में एक बैग और एक थैला लावारिस हालत मे मिला। जिसमे एक नीले रंग के बैग मे 80 पाव देशी मदिरा व एक नीले रंग के थैला में 130 नग देशी प्लेन मदिरा था। जिसकी अनुमानित कीमत 16800 बताई जा रही है। वही मामले में स्थानीय पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत बरामद हुए अवैध शराब को जप्त करते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार