रायगढ़

अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई…माजदा ट्रक सहित 8 टन अवैध कबाड़ जब्त,

रमेश राजपूत

रायगढ़ – पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं कबाड़ पर कार्यवाही के लिए थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा मुखबिर एवं स्टाफ सक्रिय कर सभी अनैतिक गतिविधियों पर सतत निगाह रखी जा रही है । इसी क्रम में कल दिनांक 12/07/2024 के शाम टाउन पेट्रोलिंग दौरान थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध कबाड़ लोड माजदा वाहन NH-49 में धनागर से आगे की ओर जा रही है । तत्काल थाना प्रभारी द्वारा स्टाफ के साथ नंदेली तिराहा चौक मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर संदिग्ध माजदा वाहन 1512 क्रमांक सीजी 13 ए.व्ही.- 3986 को रोक कर चेक किया गया । वाहन में भारी मात्रा में लोहे के टुकड़े, पुराना छड़ लोड था । वाहन चालक गुफरान अंसारी से पूछताछ कर वाहन में लोड कबाड़ के संबंध में आवश्यक दस्तावेज की मांग की गई, वाहन चालक द्वारा कोई कागजात नहीं होना बताया । कोतरारोड़ पुलिस द्वारा वाहन में लोड स्कैप चोरी की संपत्ति के आधार पर आरोपित गुफरान अंसारी पिता अब्बास अंसारी उम्र 23 साल निवासी पांकी मस्जिद मोहल्ला थाना पांकी जिला पलामू (झारखंड) हाल मुकाम लाखा थाना कोतवाली जिला रायगढ़ पर धारा 35 (क)(ड) BNSS/ 303(2) BNS के तहत कार्यवाही कर अवैध कबाड 8 टन कीमत ₹1,16,000 को वाहन सहित जब्त की गई । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी आकाश मरकार, डीएसपी अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन पर अवैध कबाड़ पर की गई कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत, आरक्षक चंद्रेश पांडे, सतीश सिंह और राकेश नायक शामिल थे ।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार