अम्बिकापुर

आग में जिंदा जलकर एक मासूम की हुई मौत, झोपड़ी में लगी आग ने निगल ली एक जिंदगी…

रमेश राजपूत

अंबिकापुर – एक छोटी सी लापरवाही की वजह से एक 3 साल की मासूम आग में झुलस गई, यह पूरा मामला अंबिकापुर क्षेत्र का है जहां मासूम की आग में झुलसने से मौत हो गई, बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बच्ची के माता-पिता भी घर पर ही मौजूद थे। अंबिकापुर जिले के रघुनाथपुर पुलिस थाना क्षेत्र में घटित हुई इस घटना ने सभी को झकझोर दिया है। आपको बता दें गांव में रहने वाले रतिराम कोरवा अपनी पत्नी और 3 साल की मासूम बेटी के साथ झोपड़ी में रहते है बताया जा रहा है कि झोपड़ी धास-फूस से बनी हुई थी,जिसमे तीनों अपना जीवन काट रहे थे। वही रोज़ की तरह ही बीती रात भी खाना खाने के बाद तीनों सो गए, तभी अचानक झोपड़ी में आग लग गई, जिसकी लपटों में झुलसकर मासूम बच्ची की मौत हो गई, आग की लपटें इतनी तेज थी कि पूरी झोपड़ी जलकर रख हो गई, वहीं मासूम की मौत के बाद उसके पिता ने शव को सुबह नदी के किनारे दफना दिया। वही जब इस मामले की जानकारी लोगों को लगी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर बच्ची के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया, अंदाजा लगाया जा रहा है कि रात में खाना बनाने के बाद शायद मिट्टी के चूल्हे की आग नहीं बुझी होगी, जिसके कारण झोपड़ी में आग लग गई बहरहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
करही गोलीकांड का हुआ खुलासा... उधारी, जलन और कारोबारी रंजिश में रची गई थी आयुष कश्यप की हत्या की साज़... अयोध्या तीर्थ यात्रा के नाम पर 75 ग्रामीणों से डेढ़ लाख की ठगी... आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज सीसी रोड निर्माण को लेकर विवाद, पंच से मारपीट और काटने का आरोप, अवैध बोर खनन और खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई... 11 वाहन जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर की जा रही छापेमा... बिलासपुर में नहीं थम रहे मामूली विवाद में खूनी हमले...गणेश चौक में युवक पर धारदार हथियार से हमला मस्तूरी बाजार के पास बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप...लू लगने से मौत की आशंका कोटा : नेवरा गांव में बकरी चोरी, रात में ताला तोड़कर 13 बकरियां ले गए चोर, मधुबन चौक पर अधेड़ से मारपीट कर लूट... घायल हालत में घंटों मदद का इंतजार, बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश....संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस, चकरभाठा:- तालाब में नहाने गए कॉलेज छात्र की डूबने से हुई मौत, बचाने उतरे दो भाई बाल-बाल बचे।