रतनपुर

ग्रामीणों से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, कब्जे से लूट की रकम, मोबाइल बरामद…

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना अंतर्गत ग्राम भरारी निवासी संजय कुमार खरे जो बिलासपुर जाकर पेंटिग पोताई का काम करता है। 19 जनवरी को वह अपने साथी संतोष सूर्यवंशी के साथ बिलासपुर से काम करके अपनी मोटर सायकल से घर लौट रहे थे। करीब रात करीबन 08.00 बजे भरारी नहर के पास पहुंचे ही थे कि उसी समय उसके पीछे से एक मोटर सायकल में 03 लोग आये और उनका रास्ता रोक  मारपीट कर जेब में रखे सैमसंग का मोबाईल और  संतोष की जेब से 700 रू. नगदी निकाल लिये। उसी समय बिलासपुर से काम करके लौट रहे गांव के प्रवीण सूर्यवंशी , सुरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, रामकिशन रत्नाकर , रमेश कुमार सूर्यवंशी , रमाकांत क्रांतिकर को भी वो तीनों व्यक्ति रोक लिये और उनको भी डरा धमका कर प्रवीण का MI मोबाईल एवं 500 रू. , सुरेन्द्र का सैमसंग कीपैड मोबाईल एवं 500 रू. , रामकिशन रत्नाकर का जियो किपैड मोबाईल एवं 1000 रू. , रमेश सूर्यवंशी का माइक्रोमैक्स सरकारी मोबाईल एवं 200 रू. को रमाकांत का 100 रू. एवं आधारकार्ड लूट पाट करने के बाद तीनों अपनी बिना नम्बर की नीले काले रंग की पल्सर मोटर सायकल में जलसो की तरफ भाग गये।


घटना की सूचना पर रतनपुर पुलिस घेरा बंदी करलूटपाट करने वाले जलसो निवासी  राकेश वर्मा , विजय ध्रुव को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट पाट किये मोबाइलों व रुपयों को बरामद कर लिया है वही एक आरोपी राहुल वर्मा फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त,