कोटा

कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार… गोमांस के साथ हथियार जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा पुलिस ने गौवंश के अवैध वध एवं गोमांस के कथित विक्रय के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 35.40 किलोग्राम गोमांस, दो खुरपा, दो टंगिया तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में गौवंश के अवैध वध और मांस परिवहन व बिक्री के मामलों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस को 1 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम दर्रीकापा निवासी राहुल अनंत और राकेश अनंत अपने घर में अवैध रूप से गौवंश का वध कर गोमांस का संग्रहण और बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की संबंधित धाराओं तथा छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। इस पूरी कार्रवाई में थाना कोटा के पुलिस अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मामले की आगे की जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि...