बिलासपुर

10 साल पुरानी सड़क बनी ‘हादसों की पटरी’, छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी क्षेत्र की प्रमुख सड़क इन दिनों राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी और हादसों का कारण बनती जा रही है। करीब 10 वर्ष पहले बनी तारबाहर फाटक से नगपुरा मार्ग को जोड़ने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सीमेंट-कांक्रीट सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क के बीच बने कांक्रीट ज्वाइंट फट जाने से छोटे-छोटे लेकिन बेहद खतरनाक गड्ढे बन गए हैं, जिनमें दोपहिया वाहनों के पहिए फंसने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। यह मार्ग सिरगिट्टी क्षेत्र के हजारों लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। रोजाना बड़ी संख्या में बाइक, स्कूटी और अन्य छोटे वाहन इस सड़क से गुजरते हैं। सड़क की सतह पर बने ज्वाइंट टूटने से कई स्थानों पर ऐसे गड्ढे बन गए हैं जो पहली नजर में छोटे दिखाई देते हैं, लेकिन तेज रफ्तार या सामान्य गति से गुजर रहे दोपहिया वाहनों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। वाहन का पहिया गड्ढे में फंसते ही चालक का संतुलन बिगड़ जाता है और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग की ओर से अब तक मरम्मत का काम शुरू नहीं किया गया है। लोगों का आरोप है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इसे नजरअंदाज कर रहे हैं।सिरगिट्टी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सतनाम सिंह खनूजा ने इस गंभीर मुद्दे को उठाते हुए लोक निर्माण विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि विभागीय लापरवाही के कारण आम लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। यदि क्षतिग्रस्त ज्वाइंट की समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि...