बिलासपुर

लड़कपन में प्यार, धोखा और मर्डर की घटना…प्रेमी युवक ने किया सरेंडर, लाश बरामद कर पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

(SGN)बिलासपुर- बेवफाई के शक में प्रेमी ने प्रेमिका की गला घोटकर हत्या कर दी। उससे भी प्रेमी का गुस्सा नही ठंडा हुआ तो उसने अपनी प्रेमिका के सिर को पत्थर से कुचल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद प्रेमी युवक रात भर घूमता रहा और सुबह अफ़सोस होने पर अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बापू नगर निवासी यस खुरसैल युवक का नाबालिग निम्मी मोगरेल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिनों से दोनो के बीच अपने रिश्ते को लेकर विवाद होने लगा था। प्रेमी युवक को शक था की उसकी प्रेमिका का किसी और के साथ चक्कर चल रहा है। वह किसी और युवक से मिलजुल रही है। इस बात से वह नाराज था। इसी बीच शनिवार की शाम आरोपी प्रेमी यस खुरसैल ने नाबालिग से संपर्क किया तो उसने सिरगिट्टी इंडस्ट्रियल एरिया में होना बताया।

उसके बाद प्रेमी यस भी वहां पहुंच गया। दोनों के बीच में वाद विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा की आरोपी ने पहले नाबालिग का गला दबाया उसके बाद पास में रखे पत्थर से उसके सिर को कुचल दिया। घटना के बाद से आरोपी आसपास घूमता रहा।

रविवार सुबह वह आत्म समर्पण करने तोरवा थाने पहुंच गया, लेकिन मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत होने के वजह से पुलिस ने आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इधर मामले की सूचना के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त,