कोटा

नाबालिक को बहलाकर शादी का झांसा दे दुष्कर्म करने का मामला.. आरोपी चढ़ा बेलगहना पुलिस की हत्थे

रमेश राजपूत

कोटा – थाना क्षेत्र से एक नाबालिग के गायब होने की घटना सामने आई थी, जिसमें अपहृता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले गया है। प्रार्थिया की उक्त लिखित रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल अपहृता की पतासाजी करने तथा आरोपी को गिरप्तार करने के निर्देश दिये गए। जिस पर टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुये अपहृता को ग्राम कसनिया थाना कटघोरा में रोहित दास मानिकपुरी के घर से बरामद कर अपहृता का महिला पुलिस अधिकारी से बयान लेकर धारा 366,376 भादवि एवं 04,06 पाक्सो एक्ट जोड़ आरोपी रोहित दास मानिकपुरी पिता सोन दास मानिकपुरी उम्र 20 वर्ष निवासी कसनिया थाना कटघोरा जिला कोरबा को गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी हेमंत सिंह प्र आ बी केरकेट्टा, आरक्षक महेन्द्र पाटनवार, रविकुमार कंवर, महिला आरक्षक काजोल मनहर का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट,