पचपेड़ी

पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर… अज्ञात बदमाश दे रहे खुली चुनौती

उदय सिंह

बिलासपुर – पचपेड़ी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। बीते दो दिनों में दो अलग-अलग दुकानों को निशाना बनाकर अज्ञात चोर हजारों रुपये की नकदी और सामान पार कर ले गए। लगातार वारदातों के बावजूद पुलिस किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है, जिससे लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्र में यह चर्चा आम है कि चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस केवल अपराध दर्ज करने तक सीमित नजर आ रही है।पहली घटना ग्राम जोंधरा के अटल चौक स्थित पान ठेला संचालक मुकेश कुमार बराई के साथ हुई। उन्होंने पुलिस को बताया कि 1 अगस्त की शाम ठेला बंद कर बाजार जाने के बाद वह घर चले गए थे। 2 अगस्त की सुबह ठेला खोलने पहुंचे तो सामने की खिड़कीनुमा दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर रखी करीब 20 हजार रुपये की नकदी और पांच चांदी के सिक्के गायब थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत मामला दर्ज किया है।
दूसरी वारदात ग्राम पचपेड़ी बाजार के पास किराना दुकान संचालित करने वाली गुडिया केवट की दुकान में हुई। 2 अगस्त की रात दुकान बंद कर घर जाने के बाद 3 अगस्त की सुबह पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान की सीमेंट शीट तोड़कर चोर अंदर घुसे थे। दुकान में रखा करीब 25 हजार रुपये मूल्य का नकद और किराना सामान, जिसमें शक्कर, साबुन, निरमा, तेल, दाल, लहसुन, गुड़, बिस्किट, प्याज सहित अन्य सामग्री शामिल थी, चोरी हो चुकी थी। इस मामले में भी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से यह सवाल उठने लगे हैं कि आखिर पचपेड़ी थाना क्षेत्र में रात की गश्त कितनी प्रभावी है। ग्रामीणों और व्यापारियों का कहना है कि चोर अब केवल दुकानों ही नहीं, बल्कि घरों को भी निशाना बना रहे हैं। अपराधियों में पुलिस का कोई भय दिखाई नहीं दे रहा, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना लगातार बढ़ रही है।स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नियमित रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध लोगों की निगरानी करने तथा लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो चोरों के हौसले और बुलंद होंगे तथा आम नागरिकों का पुलिस व्यवस्था से विश्वास उठता जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि...