बिलासपुर

अपनों से अपनी बात को माध्यम बनाकर अमर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, लगाई आरोपों की झड़ी

डेस्क

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने इस शनिवार एक बार फिर आज फेसबुक मित्रों से लाईव रूबरू होकर अपनो से अपनी बात के माध्यम से अनेक विषयों एवं मुद्दो पर चर्चा की तथा साथ ही छ.ग. प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए अनेक प्रश्न खडे किए। श्री अग्रवाल ने सर्वप्रथम प्रदेशवासियों को पवित्र माह सावन मास की बधाई एवं शुभकामनायें दी। साथ ही छत्तीसगढ़ के पारम्परिक त्यौहार हरेली व तीज की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

श्री अग्रवाल ने चंद्रयान की सफलता के लिए भारत के वैज्ञानिकों को बधाई दी। इसी तरह ढींग एक्सप्रेस के नाम से मशहुर देश की बेटी युवा एथलीट हिमादास को 5 गोल्ड जीतकर भारत का नाम रौशन करने पर बधाई दी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल चुने जाने पर श्री अग्रवाल ने उन्हें बधाई दी।
श्री अग्रवाल ने उक्त कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, यह सरकार 7 माह में ही फेल हो गई है। शराब लाबी सक्रिय होकर सरकारी दुकानों से ही अवैध शराब का विक्रय कराने लगी है। दूसरी ओर प्रदेश में शराब बंदी कर सत्ता हासिल करने वाली कांग्रेस सरकार के प्रति जनता में भारी आक्रोश है। वहीं प्रदेश में आए दिन बिजली गुल हो जाना भी जनता के लिए भारी समस्या बन चुकी है। श्री अग्रवाल ने फेसबुक चेटिंग के माध्यम से अपनी बात रखी तथा सुझाव भी दिए यह अग्रवाल जी की फेसबुक पर 21वीं कड़ी थी।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट,