बिलासपुर

वारदात के पहले ही पुलिस पहुँची आरोपी तक, सुपारी किलिंग के मामले में युवती हुई गिरफ्तार…. घेराबंदी कर लिया गया कब्जे में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सुपारी किलिंग के मामले में सकरी पुलिस ने सक्रियता दिखाई है। जिससे घटना को अंजाम देने के पूर्व ही आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा है। सकरी पुलिस ने फिल्मी अंदाज से षड्यन्त्रकारी युवती को पकड़ सलाखों के पीछे भेज दिया है। दरसअल घुरू निवासी विकास कुमार सूर्यवंशी ने अपने ऊपर जानलेवा हमला होने की आशंका जताते हुए,अपने परिचित शाकिर शेख द्वारा मिली जानकारी के आधार पर ज्योति धाकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमे उन्होंने बताया था। कि युवती ने शाकिर शेख से अपने नंबर में संपर्क कर प्रार्थी विकास कुमार सूर्यवंशी को मारने का प्रस्ताव रखा था। इस काम के लिए शातिर युवती ने शाकिर शेख को 10 लाख रुपए देने का ऑफर भी किया था। जिसकी सूचना शाकिर शेख ने प्रार्थी विकास को दी। जिसके बाद उसने सकरी पुलिस में युवती के खिलाफ शिकायत दर्ज की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सकरी पुलिस ने अपने उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन पर फिल्मी स्टाईल में सूचनाकर्ता शाकिर को मोहरा बना कर युवती को मंगला चौक बुलाया। जहाँ पुलिस पहले ही तैनात थी। जिन्होंने युवती को घेराबंदी कर पकड़ लिया है। जिससे पुलिस ने जब थाने लाकर पूछताछ की तो रिंगरोड निवासी ज्योति धाकर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सकरी सागर पाठक , सउनि के.एस. राजपूत , प्रधान आर छोटेलाल जलतारे , आरक्षक सतीष यादव , आरक्षक विरेन्द्र साहू , विवेक चंदेल , मौसम साहू एवं महिला आरक्षक रामेश्वरी जोगी की विशेष भूमिका रही ।

error: Content is protected !!
Letest
स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान