तखतपुर

तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान

उदय सिंह

तखतपुर – क्षेत्र के ग्राम मोढ़े में चिमनी की आग की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर तखतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मोढ़े निवासी 70 वर्षीय शाहीन बाई पटेल रविवार रात अपने घर में सो रही थीं। बताया जा रहा है कि वह अक्सर बिस्तर के पास चिमनी रखकर सोती थीं। बीती रात बिजली गुल होने के बाद उन्होंने चिमनी जलाई और सो गईं। इसी दौरान किसी तरह चिमनी से आग लग गई और आग ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। सोमवार सुबह काफी देर तक शाहीन बाई के घर से बाहर नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजन जब कमरे के अंदर पहुंचे तो बुजुर्ग महिला जली हुई अवस्था में जमीन पर पड़ी मिलीं। इसके बाद तत्काल घटना की सूचना तखतपुर पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी