बिलासपुर

अमित जोगी की गिरफ्तारी को रिचा जोगी ने बताया राजनीतिक साजिश

डेस्क

बिलासपुर के मरवाही सदन से सुबह-सुबह छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक अमित जोगी को गिरफ्तार कर पुलिस गौरेला थाना ली गई है। आपको याद दिला दें कि अपने शपथपत्र में अपना जन्म स्थान गलत बताने के मामले में उनके खिलाफ चुनाव लड़ चुकी भाजपा प्रत्याशी समीरा पैकरा ने 3 फरवरी 2019 को मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद दबाव बनाने सोमवार को ही समीरा पैकरा बिलासपुर एसपी कार्यालय पहुंची थी ।फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में मंगलवार सुबह उनकी गिरफ्तारी हुई।

वही अमित जोगी के पिता अजीत जोगी और पत्नी ऋचा जोगी ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए भूपेश बघेल की साजिश करार दिया है। जबकि कांग्रेस इसे कानूनी प्रक्रिया बता रही है। अमित जोगी को गिरफ्तार कर पुलिस गौरेला थाना ले गई है, जहां बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता जुटे हैं। यही वजह है कि पूरे थाने को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है ।

इस मामले में अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी ने कानून और न्यायालय पर भरोसा जताते हुए परिणाम उनके पक्ष में आने का दावा किया है।

सुबह से जारी हाई वोल्टेज ड्रामा की वजह से बिलासपुर और गौरेला में हंगामा मचा हुआ है । ताजा घटनाक्रम में तीनों राजनीतिक पार्टियां संलिप्त है। भारतीय जनता पार्टी की नेता की मांग पर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के नेता गिरफ्तार होते हैं और इसके लिए दोषी कांग्रेस को बताया जा रहा है। कुल मिलाकर मामला बेहद दिलचस्प बनता जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान