बिलासपुर

फ्री में पीला रहा था शराब, पुलिस की पड़ी नज़र…. निकला चोरी का आरोपी

रमेश राजपूत

बिलासपुर- शराब दुकान में अपने साथ साथ वहाँ पहुँचने वाले अन्य शराबियों को फ्री में शराब पिलाना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया, शराब दुकान के पास चल रही इस पार्टी की खबर जब पुलिस को लगी तो पुलिस ने उसे पकड़कर अपनी पूछताछ की, जिसमे उसने चोरी की रकम से अय्याशी करने की बात कबूली। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है जहां लगातार हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने सरकंडा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता सहित टीम क्षेत्र में सक्रियता से पतासाजी में लगी थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि तखतपुर आजाद नगर निवासी जुगल सूर्यवंशी चिंगराजपारा शराब दुकान के पास लोगो को फ्री में शराब पिला रहा है, उसकी हरकत को संदिग्ध मानकर पुलिस ने युवक को अपने कब्जे में लिया और पूछताछ की तब यह खुलासा हुआ कि युवक ने तखतपुर क्षेत्र में दो चोरियां की है उसी माल से वह अय्याशी कर रहा था। दोनों चोरियों की रिपोर्ट तखतपुर में दर्ज है जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है और उससे सोने चांदी के जेवर और नगद सहित 1 लाख रुपए का माल बरामद किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ...