कोटा

कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिकार,

रमेश राजपूत

कोटा – नगर पंचायत क्षेत्र में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद पुष्पा कोमल पालके के 3 वर्षीय मासूम पुत्र हिमांशु पालके की सर्पदंश से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे नगर में शोक की लहर फैल गई है और हर कोई स्तब्ध है। मिली जानकारी के अनुसार, मासूम हिमांशु सुबह के समय अपने घर के आंगन में खेल रहा था।

इसी दौरान पास में आए बंदर को भगाने के लिए वह आंगन में रखे लकड़ियों के ढेर पर चढ़ गया। लकड़ियों के बीच छिपे जहरीले सांप ने अचानक उसे डस लिया। सर्पदंश के बाद बच्चा रोते हुए घर के भीतर पहुंचा और मासूमियत में परिजनों से कहा कि उसका पैर टूट गया है। परिजनों ने जब ध्यान से देखा तो उसके पैर से खून निकल रहा था, जिससे वे घबरा गए। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा लेकर पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

मां सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी बढ़ते ही रिहायशी क्षेत्रों में सांपों के निकलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। मासूम हिमांशु की असमय मौत ने पूरे कोटा नगर को गहरे शोक में डुबो दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ... सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, शव जलाकर हड्डियां दफन कीं; डीएनए रिपोर्ट से खुला राज बिलासपुर:- बछड़े पर लाठी-डंडों की बर्बरता! विरोध करने पहुंची युवती को गालियां और धमकी; CCTV आया सामन... पति को जेल से निकालने के लिए गिरवी रखा मकान, अब जान बचाने पहुंची पुलिस के पास खराब समोसा की शिकायत करना पड़ा भारी…होटल संचालक ने ग्राहक को पीटा,तखतपुर बस स्टैंड के सत्यम स्वीट्स ... घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड... चेक चुराकर 85 हजार निकालने की कोशिश, सीपत : घर में टूटा ताला, आलमारी मिली खाली… 24 घंटे में पुलिस ने सुलझा दी लाखों की चोरी, भेष बदलकर गांजे की तस्करी का खेल बेनकाब, आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा... अब तक 3 करोड़ से अधिक का गा... बालाजी गैस एजेंसी में छापे से हड़कंप: रिकॉर्ड में 864, मौके पर मिले सिर्फ 452 भरे सिलेंडर; 939 सिलें... बाघिन का खूनी हमला: जंगल में करिल काटने गए 25 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले गंभीर ज़ख्म,