सक्ती

पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी…मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित,

रमेश राजपूत

सक्ती – जिले के जैजैपुर थाना से एक आरोपी के फरार होने का मामला सामने आया है, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने कड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। यह घटना पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना जैजैपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 68/2024 के तहत धारा 454 और 380 आईपीसी के आरोपी सुरेंद्र पटेल को 18 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे हिरासत में लेकर थाने लाया गया था। आरोपी को आगे की विवेचना के लिए थाना परिसर में रखा गया था। उसकी सुरक्षा के लिए आरक्षक अनुप खलखो, रामनिवास उरांव, बजरंग लहरे और कामता मार्शे की ड्यूटी लगाई गई थी। बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही और उदासीनता के चलते आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित चारों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।पुलिस विभाग ने फरार आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। वहीं, इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,