क्राइमतखतपुर

तखतपुर में भगवान के घर को चोरों ने बनाया निशाना, शक इलाके के नाशेडियो पर

टेकचंद कारड़ा

बीति रात्रि में चोरों ने टिकरीपारा तखतपुर के मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है । सुबह पांच बजे जब मंदिर में पूजा करने के लिए जितेंद्र शुक्ला पहुंचे तो देखा कि शिवलिंग से तांबे का सर्प गायब है। फिर हनुमानजी में बंधा हुआ चांदी का मुकुट नयन भी गायब मिला। फिर बगल में मौजूद दानपेटी की हुक भी टूटी पायी गति। तब मुहल्ले के लोगों को इसकी जानकारी दी गई ।फिर मंदिर में चोरी की घटना आग की तरह फैल गई थोड़ी देर बाद पता चला कि टोनही डबरी स्थित हनुमान मंदिर से चांदी का छत्र मुकुट नयन भी गायब है इस चोरी की घटना से पूरे मुहल्ले में रोष व्याप्त है लोगों का कहना है कि चोर ने मंदिर को ही निशाना बनाया है भगवान उसे कभी माफ नहीं करेंगे इस चोरी के पीछे नशेड़ियों का ही हाथ हो सकता है क्योंकि अधिकांश नशेड़ी काम धाम नहीं कर रहे हैं औरअपनी शौक पूरी करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। वैसे भी छोटे छोटे बच्चे नशे की गिरफ्त में आ गए हैं यदि इस चोर को जल्द ही नहीं पकड़ा गया तो वह और हाथ आजमा सकता है मुहल्ले के रोहन सिंह विक्रम सिंग परमेस्वर सिंह कोमल सिंह नरेंद्र सिंह ज्ञान सिंह सहित अन्य ने थाने में सूचना दी है

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...