तखतपुर

छात्राओं को परेशान करने वाले शोहदों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से हड़कंप

डेस्क

तखतपुर कन्या हाई स्कूल में पढने वाली छात्राओं को परेशान करने वाले बदमाशो के खिलाफ पुलिस ने नगर में आपरेशन मजनू चलाकर मनचलों की खबर ली और हिदायत दी तथा विद्यालय में छात्राओं को विभिन्न जानकारी एसडीओपी के द्वारा दिया गया।
नगर के कोटला मैदान में कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला संचालित है जहां पर लगभग 15 किलों मीटर तक से छात्राएं पढने के लिए आती है जिसमें सांवाडबरा करनकापा सिलतरा पकरिया अमलीकापा ठकुरीकापा सेमरचुवा सहित आसपास के गांवों से छात्राएं पढने के लिए आती है सडक पर इन छात्राओं के बदमाश प्रवृत्ति के युवकों के द्वारा छींटाकसी कर परेशान किया जाता है जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी जिसके तहत एसडीओपी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में आज विभिन्न चौक चौराहों और सडकों पर आपरेशन मजनू चलाया और ऐसे मनचलों की अक्ल ठिकाने लगायी गई जो आवारागर्दी करते सडक पर पाए गए।

इतना ही नही इन्हें ताकिद भी किया गया कि भविष्य में यदि उनके द्वारा ऐसी गलती की गई तो पालकों को भी थाने में बुलाया जाएगा। सिविल ड्रेस में पुलिस एसडीओंपी अभिषेक सिंह सहित थाना प्रभारी राकेश चौबे सहित पुलिस बल घुम रहे थे जिसके कारण मनचले उन्हें पहचान नही पाए और चपेट में आते गए वहीं जब एक दो लोगों को मार पडी तो मनचले रास्ते बदलते नजर आए। आए दिन स्कूल लगने और छुट्टी के समय खूब दूपहिया वाहन में फर्राटे भरते रहते है परंतु आज पुलिसिया कार्यवाही के कारण सब बदं हो गया इसके बाद विद्यालय में छात्राओं को एसडीओपी ने कहा कि भविष्य में या कभी भी कोई व्यक्ति परेशान या छेडखानी करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को या रक्षा टीम को दे सकते है सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। वहीं छात्राओं को भी हिम्मत के साथ सामना करने को कहा गया। इस अवसर पर प्राचार्य नरेश दुबे जितेंद्र शुक्ला एस के पाण्डेय रश्मि मिश्रा मिनाक्षी शर्मा अमोद एक्का मानसिंह कुर्रे सुनीता ध्रुव संजय कश्यप सहित अन्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ...