कोटा

शिक्षिका से छेड़छाड़ का मामला: प्रधान पाठक मनोज कुमार अनंत निलंबित,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – विकासखंड कोटा के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धूमा में पदस्थ प्रधान पाठक मनोज कुमार अनंत को महिला शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ और प्रताड़ना के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिलासपुर द्वारा जारी आदेश में इस कार्रवाई की पुष्टि की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, 14 जुलाई 2025 को शाला परिसर में हुई इस घटना की शिकायत पीड़ित शिक्षिका द्वारा की गई थी। इसके बाद मामले की जांच जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा की गई, जिसमें आरोप सही पाए गए।

जांच समिति ने पाया कि मनोज कुमार अनंत महिला कर्मचारी से लगातार अनुचित व्यवहार, छेड़छाड़ एवं मानसिक प्रताड़ना करते थे। शिक्षा अधिकारी ने आदेश में उल्लेख किया कि यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। नियमों के अनुसार यह महिला सुरक्षा और गरिमा के प्रतिकूल है। इसी आधार पर मनोज कुमार अनंत को निलंबित कर जिला कार्यालय में संलग्न कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र...